उप्र में तापमान में गिरावट

लखनऊ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में मंगलवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कई जिलों में आंशिक बदली का असर रहेगा। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव आएगा और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, गोरखपुर का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493