मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक तापमान में और गिरावट आएगी और दिन में धूप का तीखापन भी कम होगा।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा। कई जिलों में तेज धूप भी रहेगी। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट आने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्र सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, गोरखपुर का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री और झांसी का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath