उप्र में तापमान में गिरावट

लखनऊ, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही हल्की धूप निकली है और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में अधिक गिरावट आने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्की धूप निकलेगी। धूप-छांव के बीच तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पूर्वांचल के कई जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

गुप्ता ने बताया कि उप्र में अब बारिश होने की संभावना नहीं है। बादलों की वजह से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन इसकी भी संभावना बहुत कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री, झांसी का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493