उप्र में तापमान में गिरावट

लखनऊ , 23 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्की धूप निकलेगी। दिन में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पूर्वाचल के कई जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

गुप्ता के मुताबिक, अगले सप्ताह तक ठंड में और वृद्धि दर्ज की जाएगी। कोहरे का असर और बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री और झांसी का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493