उप्र में तापमान में गिरावट

लखनऊ, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है जिससे दृश्यता कम हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हल्की बारिश होने से उप्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरा छाया रहेगा और दृश्यता 50 मीटर के आसपास दर्ज की जाएगी। दृश्यता कम होने से यातायात पर इसका असर पड़ेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सिसय तक की कमी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 8.1 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 12.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 11 डिग्री सेल्सियस और झांसी का नौ डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493