लखनऊ, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार को हल्की बदली का असर दिखाई देने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिन में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली कमी आने की उम्मीद जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में मामूली कमी दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज हवाएं चलने से गर्मी का अनुभव होगा। लोगों को अधिकतम तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 24.3 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री और इलाहाबाद का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath