लखनऊ, 4 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। तेज ठंड हवाएं चलने से हालांकि धूप के बावजूद ठंड का एहसास हो रहा है।
लखनऊ, 4 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। तेज ठंड हवाएं चलने से हालांकि धूप के बावजूद ठंड का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनो में तापमान में और वृद्घि दर्ज की जाएगी।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमाान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन के अधिकतम तापमान के साथ ही शुक्रवार रात में न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की गई।
पहाड़ों पर हो बर्फबारी के बंद होने से मैदान इलाकों में अब तापमान चढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि उप्र में अब बारिश के आसार नही हैं। ग्रामीण इलाकों में हालांकि अभी कुछ दिन और कोहरे का असर दिखाई देगा।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 12.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 13.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 14 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath