लखनऊ, 14 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज चिलचिलाती धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने दिन में तेज धूप निकलने और 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22.6 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 25.6 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 26.4 डिग्री सेल्सियस और बांदा का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath