रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने गुरुवार को मथुरा की लूट और सर्राफा भाइयों के दोहरे हत्याकांड पर कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार, आईएएस और आईपीएस, सभी वर्ग के लोग झाड़ू और सफाई में व्यस्त हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था अपराधियों ने संभाल ली है।
उन्होंने कहा कि सरकारी नुमाइंदे केवल झाड़ू लगाने और फोटो खिंचाने में व्यस्त हैं। अहमद ने कहा कि आम लोगों की धारणा है कि भाजपा सरकार व्यापारियों की सरकार है, लेकिन हैरानी है कि जब व्यापारी ही इस सरकार में सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सर्राफा एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री रवींद्र नाथ रस्तोगी द्वारा घोषित 19 मई को सर्राफा व्यापारियों के प्रदेश बंद का समर्थन करते हुए सभी जनपदों में रालोद कार्यकर्ता, स्थानीय स्तर पर सर्राफा कारोबारियों के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath