लखनऊ, 9 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान और उमस में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी। बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगाा। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है, जिससे उमस बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21़ 1 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath