उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप है, जिससे उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप छांव का दौर जारी रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने से उमस में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 20.4 डिग्री और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493