उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान धूप-छांव का दौर जारी रहेगा और बारिश होने की संभावना नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, “बुधवार को दिन में धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। पूर्वाचल के कुछ जिलों में हल्की बदली का असर दिखाई देगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।”

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और गोरखपुर का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493