उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 24 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिनों तक उमस में और इजाफा होगा और गर्मी बढ़ने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र अभी भी बना हुआ है जिसकी वजह से बीच-बीच में आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। इससे उमस बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24.5 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493