उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आद्र्रता का स्तर और बढ़ेगा तथा उमस और गर्मी में इजाफा होगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा। दिन में उमस में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तकी वृद्घि दर्ज की जाएगी।

मौमस विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.5 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और बनारस का 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493