उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ,18 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस व तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने तथा उमस बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में आद्र्रता का स्तर बढ़ने से उमस में और इजाफा होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री और बनारस का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493