उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सयस के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस भी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493