उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे उमस और गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी दर्ज किए जाने का अनुमान है। अगले 24 घंटों तक हालांकि बारिश होने के आसार नही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 23.2 डिग्री, इलाहाबाद का 25.1 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493