उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व सूबे के आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी और उमस बढ़ेगी। मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वाराणसी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, कानपुर का 27 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री और झांसी का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493