लखनऊ, 30 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में इजाफा होने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस बढ़ेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। दिन में कुछ जिलों में हालांकि आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath