उप्र में तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी

लखनऊ, 14 जून(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है तथा उसम भरी गर्मी का दौर जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। लेकिन अभी एक-दो दिन गर्मी से लोगों को निजात मिलने की संभावना कम है। शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। बीते दिनों के मुकाबले गर्मी का असर आज ज्यादा है।

शुक्रवार को झांसी का न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ 38 डिग्री, आगरा का 38 डिग्री, बांदा 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान समान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री रिकार्ड हुआ। आज मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493