उप्र में तेज धूप के कारण तापमान में इजाफा

लखनऊ, 1 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होगा। दिन में हवाओं की रफ्तार पहले से कम होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 14.8 डिग्री, गोरखपुर का 15.5 डिग्री, इलाहाबाद का 14.5 डिग्री और झांसी का 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493