उप्र में तेज धूप के साथ चलेंगी गर्म हवाएं

लखनऊ, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाने की उम्मीद है। दिन में गर्म हवाएं भी चलेंगी। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमाान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.5 डिग्री, इलाहाबाद का 22.3 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि सोमवार को लखनऊ का न्यूतनम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493