उप्र में तेज धूप, कोहरे से राहत

लखनऊ, 2 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे कोहरे और ठंड से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। लेकिन तेज हवाएं चलने की वजह से अभी ठंडक का अहसास होगा। ग्रामीण इलाकों में भी तापमान में इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, कानपुर का 12.3 डिग्री, बनारस का 13 डिग्री, झांसी का 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493