उप्र में तेज धूप, कोहरे से राहत

लखनऊ, 25 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर के बाद कोहरे का असर और गहराएगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किये जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, बनारस का 18 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493