उप्र में तेज धूप खिली

लखनऊ, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से कोहरे और ठंड से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कोहरा और बढ़ने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक का एहसास होगा। अगले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, कुशीनगर का 14 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 19 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493