लखनऊ, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
वाराणसी का बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, गोरखपुर का 24.3 डिग्री और इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath