लखनऊ, 17 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घ दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है। आर्द्रता बढ़ने से उमस भी बढ़ेगी।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, मंगलवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियसय तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सिसय रहने जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24 डिग्री, बनारस का 23.3 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 26 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath