उप्र में तेज धूप, गर्मी में इजाफा

लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्धि दर्ज की जाएगी। गर्मी में थोड़ा इजाफा होगा, लेकिन सुबह और शाम को ठंड का असर दिखाई देगा। सुबह हल्के कोहरे का असर भी दिखाई देगा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493