उप्र में तेज धूप, गर्मी में इजाफा

लखनऊ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। तेज हवाएं नहीं चलेंगी। वायुमंडल में नमी न होने की वजह से अब लगातार गर्मी में इजााफा होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का शनिवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, कानपुर का 16 डिग्री, इलाहाबाद का 17.2 डिग्री, गोरखपुर का 14 डिग्री और झांसी का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493