लखनऊ, 1 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस में वृद्घि हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहेगा और उमस बढ़ेगी।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है। दिन में आद्र्रता का स्तर 77 फीसदी के आसपास दर्ज किये जाने की संभावना है जिससे उमस में इजाफा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 24 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath