उप्र में तेज धूप, गर्मी व उमस बढ़ने के आसार

लखनऊ, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और दिन में बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में धूप और छांव का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किए जाने का अनुमान है। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा जिससे उमस में इजाफा होगा। दिन में पूर्वांचल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.4 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493