उप्र में तेज धूप, गर्मी व उमस में इजाफा

लखनऊ, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उमस में और इजाफा होगा और बारिश होने की सम्भावना नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी से अधिक दर्ज किया जाएगा, जिससे गर्मी व उमस में इजाफा होगा। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी व उमस से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493