लखनऊ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में भी सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने की संभावना है, जिससे उमस से राहत मिलेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार सोमवार को दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। दिन में आद्र्रता का स्तर भी 80 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath