लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से गर्मी और बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रविवार को अधिकतम तापमान हालांकि शनिवार की तुलना में कम दर्ज किया गया लेकिन सोमवार के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होने का अनुमान है।
गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 24.8 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री और झांसी का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath