उप्र में तेज धूप, तापमान बढ़ा

लखनऊ , 9 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के दूसरे हिस्सों में शनिवार को तेज धूप निकली और तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्घि होने का अनुमान है। बुंदेलखंड और पूर्वाचल के कई जिलों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23़ 6 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 26 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री सेल्सयस, गोरखपुर का 21 और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493