लखनऊ , 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के कई इलाकों में रविवार सुबह तेज धूप निकली और तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में सोमवार व मंगलवार को धूल भरी आंधियां भी चल सकती हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया दिन में तेज धूप होगी, लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं और साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 26.8 डिग्री, गोरखपुर 25 डिग्री, कानपुर का 25.7 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath