लखनऊ, 19 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी खास बदलाव के आसार नहीं जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम में बदलाव के आसार कम हैं। दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जा सकती है। पूर्वाचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ के अतिरिक्त वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, गोरखपुर का 20.4 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath