लखनऊ, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में हालांकि ज्यादा वृद्घि नहीं होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के तापमान में पहले की अपेक्षा अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह के समय हल्की धुंध का असर भी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
गोरखपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, इलाहाबाद का 21.1 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath