लखनऊ, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होगी। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड का एहसास होगा। मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 23.2 डिग्री, झांसी का 22 डिग्री और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath