उप्र में तेज धूप, तापमान में वृद्घि

लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हालांकि अभी रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंडी हवाओं की वजह से दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड महसूस होगी। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है।

गुप्ता ने बताया कि विंड चिल्ड इफेक्ट का असर कम होने से हालांकि अब उप्र में बारिश की संभावना न के बराबर है। 26 जनवरी के आसपास हल्की बदली का असर दिखाई दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, कानपुर का 11 डिग्री, झांसी का 11.2 डिग्री, इलाहाबाद का 10 डिग्री और आगरा का 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493