उप्र में तेज धूप, तापमान में वृद्घि के आसार

लखनऊ, 2 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है और तापमान में भी इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक अभी कोहरे का असर दिखाई देगा। हालांकि दिन में तेज धूप के साथ ही तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किये जाने का अनुमान है।

गुप्ता ने बताया कि अभी दिन में ठंड हवाएं चलेंगी। राज्य के कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा लेकिन उप्र में बारिश होने की संभावना नहीं है।

गुप्ता ने बताया कि गुरूवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 13 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 12.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493