लखनऊ, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हालांकि आंशिक तौर पर बदली का असर भी दिख सकता है, लेकिन तापमान में कोई गिरावट की संभावना नहीं है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी। आंशिक बदली का असर भी दिखाई दे सकता है। तेज हवाएं चलेंगी, जिससे उमस में भी इजाफा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.2 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।