उप्र में तेज धूप, तापमान में इजाफा

लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। बारिश न होने की वजह से वायुमंडल में नमी का असर नहीं है। इसीलिए अब पहले की तुलना में ठंड कम हो गई है। हालांकि अभी बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, इलाहाबाद का 12.2 डिग्री, कानपुर का 10 डिग्री और झांसी का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493