उप्र में तेज धूप, तापमान में इजाफा

लखनऊ, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। सुबह कोहरे से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक गर्मी धीरे धीरे बढ़ेगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। ग्रामीण इलाकों में भी अब कोहरे का असर कम होगा। हालांकि दिन में लगभग 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिससे ठंडक का एहसास होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री, कानपुर का 12.3 डिग्री, बनारस का 11.5 डिग्री, इलाहाबाद का 14 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493