Saturday , 4 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उप्र में तेज धूप, तापमान में इजाफा

उप्र में तेज धूप, तापमान में इजाफा

लखनऊ, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह शाम ही ठंड का असर रहेगा। दिन का अधितकत तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तेज हवाओं पर भी ब्रेक लगने की संभावना है। तापमान में सप्ताह के अंत तक दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, कानपुर का 16 डिग्री, इलाहाबाद का 14 डिग्री और झांसी का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उप्र में तेज धूप, तापमान में इजाफा Reviewed by on . लखनऊ, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अ लखनऊ, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अ Rating:
scroll to top