लखनऊ, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्घि होने की सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की सम्भावना है। दिन में तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, बनारस का 14.6 डिग्री, इलाहाबाद का 18 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 17.4 डिगं्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath