उप्र में तेज धूप, तापमान में वृद्धि

लखनऊ, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्धि की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। दिन में तेज गर्म हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेलिसयस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, गोरखपुर का 25 डिग्री और झांसी का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493