लखनऊ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज हवाएं भी चलेंगी और अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का रुख यही रहेगा।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और औसत तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से अब बदली का असर नही रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त रविवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, बनारस का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 23.6 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath