उप्र में तेज धूप, तापमान में इजाफा

लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी।

गुप्ता के अनुसार, मंगलवार को राज्य के एक दर्जन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान आंधी और तूफान की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियसय रहने की उम्मीद है। लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 26.2 डिग्री, गोरखपुर का 25 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493