लखनऊ, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि दिन में ठंडी हवाएं चलेंगी जिसकी वजह से ठंडक का एहसास होगा।
मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे दिन में ठंडक का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से समाप्त हो गया है इससे अब और बारिश होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, कानपुर का 13़ 5 डिग्री, बनारस का 12़ 5 डिग्री, इलाहाबाद का 14.7 डिग्री और झांसी का 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath